फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Netaji is still alive in the hearts of every Indian

हर भारतीय के दिलों में आज भी जिंदा हैं नेता जी

Thu, 23 Jan 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Netaji is still alive in the hearts of every Indian
हरदोई। आजादी के महानायक नेताजी हर भारतीय के दिल में जिंदा हैं। उनका नाम आते ही आज भी देशप्रेम एवं क्रांति की लहर का संचार हो जाता है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों से लोहा लेकर बदलते हुए भारत का सपना देखा। नेताजी के विचारों का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, साधु सिंह सोमवंशी, शशिबाला वर्मा, मंजूलता मित्रा, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
अनुकरणीय है नेता जी का व्यक्तित्व-लीला पाठक
हरदोई। सुभाषचंद्र बोस जन कल्याण समिति की ओर से भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व व कृतित्व अनुकरणीय है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी लीला पाठक, समिति अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सुरेंद्र नाथ अग्रिहोत्री, श्रवण कुमार मिश्रा, रामेंद्र श्रीवास्तव, रामरूप त्रिवेदी, सना परवीन, उमाकांत दिनकर, आरती श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेताजी ने देश का किया सम्मान
हरदोई। देश की महिला व पुरुष तथा देश का नेताजी ने सम्मान किया, लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं पर अत्याचार कर रही है और खुलेआम महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गुरुवार को महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उक्त बात जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कही। अमलेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, प्रेम प्रकाश वर्मा, आफताब हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी व आजाद की मूर्तियों हो सुंदरीकरण
हरदोई। जीडीसी छात्र संघ प्रतिनिधि धीरज अर्कवंशी ने अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति तथा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का सुंदरीकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकमात्र नेताजी सुभाषचंद्र बोस मूर्ति है। उसकी स्थिति बहुत ही खराब है। छात्रों ने मूर्ति का सुंदरीकरण कराने की मांग की है। छात्र भूपेंद्र यादव, ब्रजेश कुमार, सादाब, कनिका शुक्ला, नुमान, अजय यादव, आलोक कुमार, शिवम सिंह, अमन सिंह, योगेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
नेताजी जैसा साहसी व वीर बनें छात्र
हरदोई। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से ग्राम शहाबुद्दीन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके जैसा साहसी व वीर बनने की अपील की। इस मौके पर कविता टंडन, सुखदेव सिंह, ऋतु दीक्षित, दिव्या सिंह, सौम्या शुक्ला, आरती, सरिता, शशी व मीरा आदि मौजूद रहीं। युवा विद्यार्थी मोर्चा के तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रबंधक हरिश्चंद्र कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, हरिपाल मौर्य, भूपेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। पतंजलि योग परिवार की ओर से शहीद उद्यान में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला प्रभारी हरिवंश सिंह के नेतृत्व में नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

नेताजी ने युवाओं के अंदर एक अलग जोश भरा
हरदोई। सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। के बाद गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने देश की आजाद के लिए भारतवासियों को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस नारे से देश के अंदर युवाओं और नौजवानों के अंदर एक अलग जोश भर दिया था। इस मौके पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, अजय सिंह पाल, रहमत अली, प्रशांत मिश्रा, सूरज वर्मा, संतराम यादव, अजय पांडेय, सईद अहमद, सुरे्रद्र यादव, हरिनाम सिंह आनंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed