फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Netaji files public purpose '

‘नेताजी की फाइलें सार्वजनिक हों’

Tue, 09 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 09 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Netaji files public purpose '

नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित सभी 62 फाइलों को

विज्ञापन
सार्वजनिक कराने की मांग समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
 
राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक कराने की मांग पूर्व में भी की जा चुकी है, जिसके बाद कोई ठोस कदम न उठने के बाद सांकेतिक प्रदर्शन करने को एक बार फिर से शिवसेना बाध्य हुई है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत से सत्ता हस्तांतरण के समय प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा नेताजी के विरुद्ध किया गया करार भी सार्वजनिक किया जाए। नेताजी पर प्रोफेसर अनुज धर द्वारा लिखित पुस्तकों रहस्यमयी सुभाष और विद्रोही सुभाष पर लगाए गए प्रतिबंध को भी समाप्त किया जाए।

इस दौरान धरने पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की तथा प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर उस पर अमल कराने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जिला अस्पताल तिराहे पर नेजा जी सुभाष चंद्र बोस क ी प्रतिमा को स्थापित कराने की भी मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed