{"_id":"4bc9592b4521169ced97d3c2672f86be","slug":"netaji-birthday-celebrated-by-cutting-a-cake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने केक काटकर मनाया नेताजी का बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने केक काटकर मनाया नेताजी का बर्थडे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 14 साल की उम्र से ही राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री समेत कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी मुखिया ने लोगों के दिलों में जगह बना ली।
विज्ञापन
पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कुछ अनोखे अंदाज में मनाया। वह दोपहर करीब 12 बजे सरकुलर रोड पहुंचे और 76 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हाेंने 76 पौधे लगवाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शराफत अली, उत्तर प्रदेश राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नरेश गोयल, त्रिलोकी सिंह, अरविंद अग्रवाल, जोगिंदर गांधी, लल्लू दादा, आदित्य श्रीवास्तव, मनु अवस्थी, अमित दीक्षित, प्रियम मिश्रा मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने सियाराम गठबंधन धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश की राजनीति में नेता जी ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
आज के दिन सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान कई सभासद भी मौजूद रहे। उधर, पार्टी कार्यालय में केक काटकर सपाइयोें ने कहा हैप्पी बर्थडे नेताजी। इस दौरान शाहाबाद क्षेत्र के विधायक बाबू खां, गोपामऊ क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश, पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल, राज्य एससी/ एसटी आयोग के सदस्य पीेके वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, अजय सिंह पाल, पारुल दीक्षित, अमित बाजपेई, मोहम्मद खालिद, अखिल चंदेल, गोपी सिंह, रहमत अली, अमित सिंह मीटू, रेखा यादव, जीतू वर्मा, विमल मिश्रा, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल सिंह आशा, आदर्श दीपक मिश्रा, रामौतार गुप्ता, संजय कश्यप समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन