फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Net meter installed, but no data on solar generation/usage available.

Hardoi News: नेट मीटर लगा पर नहीं मिल रहा सोलर का हिसाब

Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Net meter installed, but no data on solar generation/usage available.
हरदोई। बिजली के वर्टिकल व्यवस्था में सोलर सिस्टम को नेट मीटर से चालू करने में गड़बड़ चल रहे हैं। नेट मीटर लगाने के बावजूद सोलर यूनिट गिनी नहीं जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को पूरी यूनिट का बिजली बिल देना पड़ रहा है। इस कारण उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

केस-1
शहर के कृष्ण नगरिया निवासी राजपाल के यहां सोलर लगा हुआ है। वहां पर नेट मीटर भी लग गया परंतु उससे जो रीडिंग आ रही है वह बिजली बिल में कम नहीं हो रही। उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहा है मगर उसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

केस-2
शहर के आवास विकास में राम किशोरी के यहां पर सोलर लगा हुआ है। वहां पर स्मार्ट को नेट मीटर में बदल दिया गया है मगर सोलर से तैयार यूनिट मीटर में कम नहीं हो रही है। उपभोक्ता दो माह से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं मगर उसका निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -3
साल भर पहले लगा नेट मीटर, अब तक फीड नहीं
शहर के अशराफ टोला निवासी आशीष कुमार ने बताया कि बिजली कनेक्शन पर अगस्त 2025 को नेट मीटर लगवाया था। यह अभी तक बिजली बिल में फीड नहीं हुआ। उन्होंने 1912 पर कई शिकायतें कीं जो समाधान के बिना बंद कर दी गईं। अब मनमाने ढंग से बिल में 100-130 यूनिट बिजली उपभोग दर्शाया जा रहा है।
शहर से लेकर गांव तक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। जिले में पांच हजार उपभोक्ताओं के यहां पैनल लग चुके हैं। सोलर पैनल लगने से पुराने मीटरों पर नेट मीटर लगाया जा रहा है और जहां पर स्मार्ट मीटर लगे हैं उनको नेट मीटर में बदला जा रहा है। विभाग की यह प्रक्रिया बहुत आसान लगती है मगर हकीकत में इसको पूरा करने में महीनों लग जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं मगर उनका निदान नहीं हो पा रहा है और उनको सोलर के बावजूद पूरी यूनिट का बिल देना पड़ रहा है।

सोलर पैनल लगे उपभोक्ताओं के यहां पर नेट मीटर लगाकर उसको यूनिट में जोड़ा जा रहा है। जिस भी उपभोक्ता की शिकायत आ रही है। उसका निदान कराया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से समस्या है तो उसे कार्यदायी संस्था के माध्यम से हल करा दिया जाएगा। -राजीव भट्ट, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed