{"_id":"69234368b92d273f6102cd2b","slug":"nepal-tourist-bus-collides-with-ambulance-while-trying-to-save-a-horse-killing-mother-and-son-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140775-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घोड़ा बचाने में नेपाल की टूरिस्ट बस ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घोड़ा बचाने में नेपाल की टूरिस्ट बस ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
फोटो-14- जहानीखेड़ा में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक सामने आए घोड़े को बचाने में नेपाल से दिल्ली जा रही बस एंबुलेंस से टकरा गई। घटना में एंबुलेंस में सवार मां बेटे की मौत हो गई। घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर मोड़ के पास रविवार सुबह हुई।
शाहजहांपुर के कांट जलालाबाद निवासी अंजुम बेगम (45) का पुत्र अनवर (17) शनिवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। शाहजहांपुर से वह अनवर को लेकर 108 एंबुलेंस से लखनऊ जा रही थीं। शनिवार सुबह लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकापुर मोड़ के पास लखनऊ की तरफ से आ रही नेपाली टूरिस्ट बस दिल्ली की तरफ जा रही थी। अचानक घोड़ा सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और गलत साइड में जाकर एंबुलेंस से टकरा गई। घटना में एंबुलेंस में सवार अंजुम बेगम, अनवर, अंजुम के देवर साबिर (35) और एंबुलेंस चालक अनुज (35) और उसका सहयोगी प्रवीण कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को लखीमपुर खीरी के पसिगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां अंजुम बेगम को मृत घोषित कर दिया गया और अनवर को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में अनवर की भी मौत हो गई। बाकी तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ हरियावांं अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पसिगवां सीएचसी घटनास्थल के पास ही थी, इसलिए घायलों को वहां भेजा गया। घटना में दो लोगों की मौत हुई है। बस में सवार कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं है।