फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neonatal girl in Phulwari of Ramjanaki temple

रामजानकी मंदिर की फुलवारी में मिली नवजात बच्ची

Wed, 12 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 12 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Neonatal girl in Phulwari of Ramjanaki temple
मंदिर में मिली नवजात बच्ची - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर के राम जानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को एक अज्ञात नवजात बच्ची मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची के मां बाप नहीं मिले। महिला एसओ ने बच्ची को सुपुदर्गी में लिया है। उन्होंने उसको चाइल्ड लाइन को सौंपने के  लिए सूचना दी है।

विज्ञापन


शहर के राम जानकी मंदिर के मैनेजर गिरजा शंकर रोज की भांति ही मंगलवार को भी शाम करीब 6:30 बजे परिसर में टहल रहे थे। इसी दौरान परिसर में लगी फुलवारी के बीच से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची के रोने क ी आवाज सुनकर वह फुलवारी के बीच पहुंचे, तो वहां पर सफेद अंगौछे में लिपटी नवजात बच्ची दिखी।
विज्ञापन


उन्होंने आस-पास देखा मगर कोई नजर नहीं आया। इस पर उन्होंने बच्ची को गोद में ले लिया और  इस आशय से कि उसके मां बाप इधर कहीं होगें ढूंढने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के  बाद भी बच्ची के मां बाप नहीं आए। इस पर मंदिर के पुजारी ने माइक पर नवजात बच्ची के मिलने के संबंध में एलाउंस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी बच्ची को लेने कोई नहीं पहुंचा। इस  दौरान महिला एसओ कनकलता दुबे टीम के साथ मंदिर की तरफ पहुंची। इस पर गिरिजा शंकर ने नवजात बच्ची के मिलने की जानकारी दी। एसओ ने बच्ची को सुपुदर्गी में ले लिया है।


बच्ची को ले जाने के लिए उन्होंने चाइल्ड लाइन के सदस्यों को सूचना दी है। इस दौरान एसओ ने बच्ची को दूध आदि पिलाया। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। महिला एसओ के अनुसार बच्ची करीब तीन दिन क ी है। बच्ची के मिलने की सूचना पर लोगों क ी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed