{"_id":"58ced3ac4f1c1bb6681a1d0e","slug":"neonatal-body-found-near-soldier-board-crossroads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास मिला नवजात का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास मिला नवजात का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सोल्जर बोर्ड चौराहे पर नवजात शव की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोल्जर बोर्ड चौराहे के करीब एक दुकान के पास रविवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास मोटर पार्ट्स की दुकानें हैं। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय गेट कुछ आगे एक दुकान बंद पड़ी है। इस दुकान के करीब नाले के किनारे नवजात बच्चे का शव पड़ा था।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बच्चे की नाल में अस्पताल में प्रसव के दौरान लगाई जाने वाली क्लिप लगी थी। इससे साबित होता है कि प्रसव किसी निजी अस्पताल में कराकर शव फेंक दिया गया।
विज्ञापन
शव में कीड़े पड़ गए थे। मौके पर पहुंचे रेलवेगंज चौकी इंचार्ज इंद्रजीत राय ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शहर में इसके पहले भी कई नवजात के शव मिल चुके हैं।