फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neighbors attacked their mother and daughter with a lethal attack

झोलाछाप ने पड़ोसी मां बेटी पर किया बांके से जानलेवा हमला

Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Neighbors attacked their mother and daughter with a lethal attack
फोटो-27-घायल मंजू। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पत्नी की मायके से वापसी न होने देने में हाथ होने की आशंका पर झोलाछाप ने पड़ोसी के घर में कूदकर बांके से हमला बोल दिया। घटना में एक किशोरी के दोनों हाथ और चेहरा जख्मी हो गए, जबकि उसकी मां भी घायल हो गई। किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर डिघिया निवासी राम नरेश (30) ख्ेाती करने के अलावा गांव में लोगों को बीमार होने पर दवाई भी देता है। पिछले लगभग चार माह से अनबन हो जाने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। राम नरेश के पड़ोस में ही नन्हें लाल रहते हैं। शनिवार शाम राम नरेश घर के अंदर की दीवार फांदकर नन्हेें लाल के आंगन में कूद गया। वहां चारपाई पर बैठी नन्हेंलाल की पुत्री मंजू (17) पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में मंजू के दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मंजू की मां मीना बचाने दौड़ी, तो राम नरेश ने बांके से उन पर भी वार कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए, तो राम नरेश मौके से भाग निकला। परिजनों ने यूपी 112 पर सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल मंजू और मीना को जिला अस्पताल भेजा। मीना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन मंजू की हालत गंभीर बताकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि राम नरेश की पत्नी का फोन हालचाल लेने के लिए मंजू और मीना सहित गांव के कुछ अन्य लोगों के पास आता है। राम नरेश को लगता है कि यही लोग उसकी पत्नी को भड़काते हैं और वापस गांव नहीं आने दे रहे। इसी आशंका में नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। मझिला थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नन्हें लाल की तहरीर पर रामनरेश के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed