फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Neighborhood names in the electoral roll turn into

Hardoi News: मतदाता सूची में मोहल्लों के नाम बने ‘पोटैटो होलसेल’ और ‘डीफ मर्चेंट’

Fri, 23 Oct 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Neighborhood names in the electoral roll turn into
फोटो 27: शहर की मतदाता सूची में आलूथोक का नाम पोटैटो होलसेल दर्ज। संवाद
हरदोई। मतदाता सूची में नाम और पते की गड़बड़ियां मतदाताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। लखनऊ खंड के एमएलसी चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में शहर के मोहल्लों के नाम ऐसे दर्ज मिले कि लोग हैरान रह गए। कहीं मोहल्ले का नाम ‘पोटैटो होलसेल’ तो कहीं ‘डीफ मर्चेंट’ लिखा मिला। यही नहीं एक मतदाता के पिता का नाम किरोड़ी की जगह इरिटेट लिखकर आया। ऐसी गलतियां सामने आईं जिन्हें देखकर मतदाता भी असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन

लखनऊ खंड के विधान परिषद सदस्य शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई गईं मतदाता सूची में दर्ज नाम और मोहल्लों के नाम की विसंगतियों ने सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। शहर के जीआईसी मतदान केंद्र पर मोहल्लों के नामों के साथ ही व्यक्तियों के नाम भी गलत दर्ज थे। मतदाताओं को अपनी पहचान और विवरण का मिलान करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सूची में इस तरह की गलतियां मतदाताओं में चर्चा का विषय रहीं। शहर के मोहल्ला आलूथोक का नाम सूची में पोटैटो होलसेल और बहरा सौदागर का नाम डीफ मर्चेंट लिखा मिला। ऐसे ही बिलग्राम में इंद्रमति का नाम इंद्रमितिईश, जोवेरिया खान और पिता का नाम इओरिश खान दर्ज था। छोटू का नाम पर्ची और मतदाता सूची चोतु अंकित था।

फोटो 27: शहर की मतदाता सूची में आलूथोक का नाम पोटैटो होलसेल दर्ज। संवाद

फोटो 27: शहर की मतदाता सूची में आलूथोक का नाम पोटैटो होलसेल दर्ज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed