फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Negligence in investigation

गफलत में हुई जांच पड़ताल

Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Negligence in investigation
मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज पुलिस चौकी के मंदिर को टूटता देख आसपास के लोगों ने आपत्ति उठाई। गुरुवार को एलआईयू इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में स्थिति साफ होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन


रेलवेगंज पुलिस चौकी परिसर में बने मंदिर को टूटता देख तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने चौकी प्रभारी से जानकारी ली। इस दौरान कुछ लोगों ने एसपी उमेश कुमार सिंह को भी सूचना दे दी। एसपी ने एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही थीं ऐसे में मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया गया।  चौकी और मंदिर काफी नीचे हैं। इसके कारण बरसात होने पर नालियों का पानी मंदिर के अंदर भर जाता था। इसके चलते श्रद्धालुओं ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की बात कही थी। बुधवार को पुजारी ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को अलग स्थान पर सुरक्षित रख दिया। जिसके बाद चलते मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य चालू कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed