फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Negligence in face authentication of beneficiaries, seven CDPOs summoned for reply

Hardoi News: लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही, सात सीडीपीओ से जवाब-तलब

Wed, 06 Aug 2025 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Negligence in face authentication of beneficiaries, seven CDPOs summoned for reply
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लापरवाही के लिए सात सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) को नोटिस दिया है। दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। चेतावनी दी कि दो दिन में पोषण ट्रैकर एप पर प्रगति न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाएगी।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को पोषक आहार दिए जाने की व्यवस्था है। भारत सरकार ने लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण की अनिवार्यता दी है। पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा प्रमाणीकरण न होने की दशा में लाभार्थी को पोषक आहार नहीं मिल सकेगा और जिले के आवंटन में कटौती भी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों के चेहरा प्रमाणीकरण में सात परियोजनाएं पिछड़ी हैं। इससे जिले की भी स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बताया कि बाल विकास परियोजना बेहंदर में 66 प्रतिशत, हरपालपुर में 51 प्रतिशत, हरियावां में 39 प्रतिशत, टोडरपुर में 53 प्रतिशत, बावन में 42 प्रतिशत, हानी में 57 प्रतिशत और कछौना में 54 प्रतिशत ही चेहरा प्रमाणीकरण हो पाया है। इन परियोजनाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकरण लाभार्थियों काे लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed