फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   naresh raised quistion on plantation and cow shelter

पौधरोपण और गोशालाओं पर नरेश अग्रवाल ने लगाए सवालिया निशान

Sun, 06 Oct 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
naresh raised quistion on plantation and cow shelter
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। पूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने प्रदेश में गत दो वर्षों के दौरान हुए पौधरोपण अभियान पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का तरीका उचित नहीं है। अधिकारी पौधरोपण में औपचारिकता निभाते हैं। अगर वास्तव में पौधरोपण करना है, तो हर व्यक्ति को एक-एक पौधा देकर उसके संरक्षण का भी संकल्प कराना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने गोशालाओं की स्थिति पर नाराजगी जताई। अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि गोशालाओं में भूसा और चारा नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में नरेश अग्रवाल ने कहा कि रिकार्ड पौधरोपण के नाम पर अधिकारी सिर्फ खानापूरी करते हैं। यही कारण है कि 90 फीसदी से अधिक पौधों का पता नहीं होता। उन्होंने जिले में पौधरोपण की विस्तृत जांच कराने के लिए डीएम से कहा है। गोशालाओं के संचालन पर तल्खी दिखाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि न तो भूसा है और न ही दाना। अफसर भी गंभीर लापरवाही कर रहे हैं। इसीलिए गोशालाओं में मवेशियों की मौत हो रही है। विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान विपक्ष की गैरहाजिरी पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष को मैजिक मिरर से बचने की जरूरत है। विपक्ष सरकार के खिलाफ खुद को खड़ा नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

राम मंदिर पर शुभ समाचार जल्द मिलेगा
नरेश अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही पूरे देश को अयोध्या में राम मंदिर को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। वर्षों की तपस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा करेंगे। देश के अल्पसंख्यकों को भी मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री ने विश्वव्यापी अभियान चलाया, जिसे पूरे विश्व में साथ मिला। पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री के लिए नरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर भारत ने जरा सी आंख भी टेढ़ी कर दीं तो पाकिस्तान का अस्तित्व मिट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी न करें लोकार्पण और शिलान्यास
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ समय से अधिकारी विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने इसे शासनादेश की अनदेखी कहा। चुने हुए जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण और शिलान्यास कराने की बात कही।
ये भी बोले
- जल्द ही राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल की स्मृति में कराया जाएगा।
- जनप्रतिनिधि सरकारी धान खरीद पर निगाह रखें और बिचौलियों को हावी न होने दें।
- सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की मुहिम में सभी दें प्रधानमंत्री का साथ।
- अशिक्षा मुक्त भारत और स्वस्थ भारत के क्षेत्र में हर व्यक्ति करे सहयोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed