{"_id":"6a721df89d740676ed08ccc5","slug":"naresh-gauges-the-electoral-pulse-in-a-meeting-with-advocates-claims-victory-across-all-eight-seats-again-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154338-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अधिवक्ताओं के साथ बैठ कर नरेश ने टटोली चुनावी नब्ज, आठों सीटें फिर जीतने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अधिवक्ताओं के साथ बैठ कर नरेश ने टटोली चुनावी नब्ज, आठों सीटें फिर जीतने का दावा
विज्ञापन
फोटो-47-जिला पंचायत में अधिवक्ताओें के साथ मौजूद पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल व अन्य। संवाद
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। पूर्व सांसद के जिला पंचायत पहुंचने की जानकारी पर कई ब्लाक प्रमुख और शहर के गणमान्य लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान सांसद ने सभी का हाल चाल लिया और अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाने को कहा। साथ ही दावा किया कि इस बार भी जिले की आठों सीटों पर भाजपा चुनाव जीतेगी।
दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल सोमवार दोपहर वैटगंज स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सोमवार को उन्होंने शहर के अलग अलग वर्ग के लोगाें के साथ बंद कमरे में बातचीत की थी। यह सिलसिला मंगलवार सुबह से ही फिर शुरू हो गया था। दोपहर लगभग तीन बजे वह जिला पंचायत अध्यक प्रेमावती के कार्यालय पहुंचे।
यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामावतार शुक्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मांटी बाबू, केडी शुक्ला, अव्वी गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं से जिले के राजनीतिक परिदृश्य और माहौल पर चर्चा की। विश्वस्त सूत्रों ने बतया कि पूरी चर्चा का निचोड़ यही रहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता पीके वर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने, धनंजय मिश्रा, राजीव सिंह टेनी आदि भी मौजूद रहे।