फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan passers made ??food

नारायण ने कराया राहगीरों को भोजन

Sun, 09 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 09 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Narayan passers made ??food

नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर

विज्ञापन
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की।

रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में नारायण सेवा समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने भगवान का पूजन अर्चन किया। उसके बाद भोग लगाकर गरीबों को पूड़ी सब्जी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख और वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

संगीता जैन, अजय कटियार, दौलतराम यादव, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, डा. डीपी सिंह, जयशंकर गुप्ता, मो. वशी ने भोजन वितरण कर कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है। इस दौरान सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, बिरजू अग्रवाल, राम सनेही द्विवेदी और नितिन मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है तथा वैभव व सुख प्राप्त होता है।

इस मौके पर रामशंकर शुक्ला, कमलेश रस्तोगी, अरविंद कुमार, विजय कुमार और शिवसदन मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग भंडारा कराने में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed