फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan Kushwaha new city Kotwal, Sanjay Pandey transferred after two years

Hardoi News: नारायण कुशवाहा नए शहर कोतवाल, दो साल बाद संजय पांडेय का तबादला

Wed, 07 Aug 2024 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Narayan Kushwaha new city Kotwal, Sanjay Pandey transferred after two years
हरदोई। जनपद में तैनाती के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार रात पहली बार निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया।
विज्ञापन

इस फेरबदल की जद में शहर कोतवाल संजय पांडेय भी आ गए। तकरीबन दो साल से शहर कोतवाल संजय पांडेय को आईजीआरएस प्रकोष्ठ को प्रभारी बनाया गया है। बिलग्राम के कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा को शहर कोतवाल बनाया गया है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने 10 निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। देहात कोतवाल शेषनाथ सिंह को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। बेनीगंज के अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को देहात कोतवाल बनाया गया है। चुनाव सेल के प्रभारी अनिल यादव को बिलग्राम का कोतवाल बनाया गया है। रिट सेल के प्रभारी विनोद कुमार को कछौना का नया कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाल विजेंद्र सिंह को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है। यूपी 112 के प्रभारी दिनेश कुमार को बेनीगंज का कोतवाल बनाया गया है। बेनीगंज के कोतवाल संजय कुमार त्यागी को रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है। कछौना के कोतवाल राकेश सिंह को संडीला का कोतवाल बनाया गया है। बुधवार रात ही स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों ने कार्यभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed