फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan blankets to the poor

नारायण सेवा समूह ने गरीबों को बांटे कंबल

Thu, 01 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 01 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Narayan blankets to the poor

नववर्ष के आगाज के पहले ही दिन जिले की अग्रणी

विज्ञापन
समाजसेवी संस्था नारायण सेवा समूह ने गरीबोें को नए साल का उपहार दिया। हाड़कंपाऊं ठंड में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए समूह ने गुरुवार को 84 महिला पुरुषों को कंबल का वितरण किया।

रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से चुनकर बुलाए गए गरीब व जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव को एक एक कंबल दिया गया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरों पर काफी खुशी और संतुष्टता नजर आई। गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए नारायण सेवा समूह द्वारा समय समय पर भोजन और वस्त्र का वितरण कराया जाता है।

आम दिनों में तो नारायण सेवा समूह गरीबों के सेवार्थ कार्य करती ही है, वहीं नववर्ष 2015 के पहले दिन समूह सदस्यों द्वारा एक बार फिर से गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। आस पास के क्षेत्रों के 84 महिला व पुरुषों को चयनित कर बुलाया गया। संस्था के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने कंबल का वितरण करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा से परम सुख की प्राप्ति होती है और ईश्वर की कृपा भी मिलती है।

सोमेश, प्रियम मिश्रा, डा. संदीप कटियार, डा. जेबी सिंह, भूपेंदर सिंह और जयशंकर गुप्ता ने कहा कि इन दिनों सर्द व ठंडी हवाएं हाड़ को कंपा दे रही, पर वह संसाधनों के अभाव में ऐसे ही जीने को मजबूर हैं, लेकिन इन कंबलों से उनको सर्द रातों में राहत मिलेगी।

सुमेर सिंह, डा. नरेश चंद्र शुक्ल, डा. सुधीर चौहान, अनुज गुप्ता, सूरज सिंह, नरेश कुमार, तारकनाथ, राम स्नेही द्विवेदी ने समाज के लोगों से गरीबों की सेवा के लिए त्याग करने की अपील की। इस मौके पर संदीप, हरिश्चंद्र शुक्ला, धर्मेश, नितिन मिश्रा, राजीव दीक्षित, मो. वशी, आरडी पाल, जगपाल सिंह, रामशंकर शुक्ला, प्रभुदयाल, हरिशंकर दीक्षित, अजय कटियार, विजय शुक्ला आदि अनिल गुप्ता आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed