{"_id":"530c99612251181aab8e9ddd8e808919","slug":"narayan-71-men-distributed-clothes-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण ने 71 महिला पुरुषों को बांटे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण ने 71 महिला पुरुषों को बांटे कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण सेवा समूह ने रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में 71 महिला एवं पुरुष गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया। स्कूल
विज्ञापन
प्रांगण में भिठारी, कसरावां, कटकरा, हरीपुर ग्रांट, तत्योरा, अदमापुर व
धन्नूपुरवा आदि गांव से चयनित 71 गरीब महिला व पुरुषों को बुलाकर उन्हें
वस्त्रों का वितरण किया गया।
महिलाओं को साड़ी ब्लाउज तथा पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि धनाढ्य व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, पर जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं।
ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है। अरविंद कुमार, रमेश चंद्र गुप्ता, शिव सदन मिश्रा, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, मो. वशी, जय शंकर गुप्ता, संदीप एवं रामशंकर शुक्ल ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
राम सनेही द्विवेदी, तारकनाथ, प्रभु दयाल गुप्ता, सीपी त्रिपाठी, नितिन मिश्रा, शोभा शुक्ला, कमल अवस्थी ने कहा कि गरीबों की सहायता को समाज को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए। इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. नरेश चंद्र शुक्ला, पीसी शुक्ला, भागवत शरण अवस्थी आदि का सहयोग रहा।