फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narada Moh Leela Staged

नारद मोह लीला का मंचन

Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Narada Moh Leela Staged
फोटो-18- रासलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। कस्बा मानपुर में चल रहे विष्णु महायज्ञ व रासलीला मेें शुक्रवार को वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। कलाकारों ने मंचन कर दिखाया कि एक बार माता पार्वती के कहने पर भगवान शिव ने नारद मोह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

शिव ने कथा सुनाते हुए कहा कि एक बार नारद मुनि ने काम पर विजय प्राप्त कर ली। भगवान शिव ने नारद मुनि से कहा कि नारद जी यह कथा आप भगवान विष्णु को मत सुनाइएगा। भगवान शिव का यह सुझाव नारद मुनि को अच्छा नहीं लगा। नारद ने सोचा कि भगवान शिव उनकी तपस्या को कम आंक रहे हैं, इसलिए ऐसा कह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वे सीधे भगवान विष्णु के पास पहुंचे और काम पर विजय की कथा सुनाने लगे। भगवान विष्णु कथा सुनने के बाद यह समझ गए कि नारद मुनि को मोह उत्पन्न हो गया है। उनका मोह दूर करने के लिए उन्होंने माया से एक नगरी का निर्माण किया। नारद मुनि विश्व मोहिनी के मोह में फंस गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोह में फंसे नारद मुनि विश्वमोहिनी को रिझाने की मंशा से भगवान विष्णु के पास सुंदरता मांगने चले गए। भगवान विष्णु ने उन्हें वानर का चेहरा दे दिया। इस पर जब नारद मुनि की जगहसांई हुई तो उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि जिस तरह वे वियोग की आग में जले हैं, आप के साथ भी ऐसा होगा। आप वानर से सहायता मांगेंगे। इसी श्राप के फलस्वरूप विष्णु भगवान राम के रूप में जन्म लेते हैं। विमल सिंह, मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता व दीपक गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed