फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naimish's journey will be pleasant with eight hundred crores

आठ सौ करोड़ से होगा नैमिष का सफर सुहाना !

Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Naimish's journey will be pleasant with eight hundred crores
हरदोई। प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो तीर्थस्थल नैमिष से हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद के लिए सफर सुहाना हो जाएगा। कन्नौज से प्रताप नगर चौराहा और नैमिष तक रोड को चौड़ा करने के लिए पीडब्लूडी की ओर से सर्वे कराने के साथ ही डीपीआर तैयार कराई जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसी रोड को सीतापुर से प्रतापनगर चौराहा तक चौड़ी किए जाने और गोमती नदी पर पुल बनाने का भी कार्य होना है।
विज्ञापन

कन्नौज से सीतापुर राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए पांच वर्ष पहले जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रयास शुरू किए गये थे। इसमें कन्नौज से बिलग्राम - बघौली-प्रतापनगर चौराहा होते हुए सीतापुर तक मार्ग का सर्वे हुआ था।
विज्ञापन

कुछ वर्षों तक मामला फाइलों तक सीमित रहा, बाद में पता चला कि बघौली से प्रतापनगर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा और यह कार्य पीडब्लूडी की ओर से कराया जाएगा। जबकि कन्नौज,हरदोई और सीतापुर मार्ग की सड़क का चौड़ीकरण कार्य पीडब्लूडी एनएच डिवीजन की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पहले पैकेज में सीतापुर से नैमिष क्षेत्र और प्रताप नगर तक के लिए सड़क को सात मीटर और चौड़ा करने सहित गोमतीनदी पर पुल निर्माण प्रस्तावित है।
दूसरे पैकेज के तौर पर कन्नौज-बिलग्राम, हरदोई होते हुए प्रताप नगर चौराहा तक सड़क का सात मीटर चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए सर्वे कार्य के साथ डीपीआर बनाई जा रही है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीपीआर में अनुमानित स्टीमेट 800 करोड़ रुपये के लगभग हो सकता है। इसमें हरदोई शहर के बाहर से बाईपास बनाने के लिए विचार चल रहा है। डीपीआर के पूरा होने के साथ ही स्टीमेट शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार सीतापुर-कन्नौज मार्ग के लिए बाईपास के लिए चल रहे मंथन पर यदि सहमति बनी तो फिर शहर के बाहर सीतापुर रोड स्थित मेडिकल कालेज के करीब से बाईपास के सर्वे का रूट नयागांव लखनऊ रोड और कुर्रिया शाहजहांपुर रोड की ओर को लेकर संभावना देखी गई है।
दोनों ओर के रूट में रेलवे लाइन क्रास करने की बात सामने आने के बाद अन्य रूट पर भी विचार हुआ है। फिलहाल इस ओर विभाग की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। इसके चलते संभावनाओं के बीच अटकलें हैं।

सीतापुर से प्रतापनगर तक सड़क का चौड़ीकरण और गोमती नदी पर पुल निर्माण के साथ दूसरे पैकेज में कन्नौज से प्रताप नगर चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित किया जा रहा है। इसके लिए सर्वे के साथ डीपीआर बन रही है। अनुमानित स्टीमेट 800 करोड़ के आसपास है। इस मार्ग पर हरदोई शहर में बाईपास की आवश्यकता दिखी है। इसको लेकर सर्वे के साथ रूट संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया है।-एसपी ओझा, एक्सईन, पीडब्लूडी एनएच डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed