फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naib Tehsildar removed, in-charge inspector line spot

Hardoi News: नायब तहसीलदार हटे, प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

Sat, 29 Jul 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar removed, in-charge inspector line spot
भरावन/संडीला। राजस्व कर्मियों और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद में अतरौली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। नायब तहसीलदार का भी तबादला कर दिया गया है। उधर, दूसरी ओर भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संडीला लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया और तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। लेखपाल संघ ने एक ज्ञापन भी एसडीएम संडीला को दिया।
विज्ञापन

अतरौली निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के अतरौली मंडल के अध्यक्ष हैं। बीती 25 जुलाई को उनके खेत से यूकेलिप्टस के कुछ पेड़ काटने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसकी शिकायत उन्होंने राजस्व अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

गुरुवार को लेखपाल रामानुज मिश्र मामले की जांच के लिए गए थे। रामानुज का आरोप है कि इसी दौरान भाजपा नेता ने सहयोगियों के साथ उनकी पिटाई कर दी और घसीटते हुए थाने ले गए। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार यशवंत भी थाने पहुंचे। रामानुज की तहरीर पर भाजपा नेता और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने थाने में ही उसे तमाचा मार दिया। अन्य लेखपालों ने भी अभद्रता की। राजस्व कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने नायब तहसीलदार यशवंत, लेखपाल रामानुज और 25 अज्ञात लेखपालों पर मामला दर्ज कर लिया था।
देर रात इस मामले में डीएम एमपी सिंह ने नायब तहसीलदार यशवंत का तबादला सवायजपुर तहसील कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भाजपाई शांत हुए, लेकिन राजस्वकर्मी भड़क गए।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की संडीला इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीतेश यादव के नेतृत्व में सभी लेखपाल नई तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। कार्य बहिष्कार कर दिया। एसडीएम तान्या सिंह को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नायब तहसीलदार और लेखपालों पर दर्ज एफआईआर वापस की जाए और भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, कुलदीप वर्मा, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed