फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nagar palika,hardoi news,chairman,pihini,jamal

पिहानी पालिका चेयरमैन बने जमाल

Thu, 06 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
nagar palika,hardoi news,chairman,pihini,jamal
शाहाबाद। नगर निकाय उपचुनाव के तहत बुधवार को हुए मतदान के बाद गुरुवार को नवीन गल्ला मंडी स्थल पर मतगणना हुई। जिसमें बसपा के जमाल ने कांग्रेस के मो.सईद को हरा कर नगर पालिका पिहानी के चेयरमैन पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में आयोजित मतगणना में पिहानी नगरपालिका में अध्यक्ष के उप चुनाव में बसपा प्रत्याशी जमाल को 6689 मत मिले। जबकि कांग्रेस के मो.सईद को 5860 मतों से ही संतोष करना पड़ गया।
विज्ञापन

अन्य प्रत्याशियों में भाजपा के अवधेश रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें 1194 वोट ही प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी कृष्ण पाल राठौर को 828 मत मिले। इसके अलावा वार्ड 12 में सदस्य पद के चुनाव में मनोज कुमार को 360 व इनके प्रतिद्वंदी वैभव को 299 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज 61 वोटों से विजयी रहे। इसी तरह वार्ड 13 में सानिया जेहरा को 403 व किसमुतन को 328 मत प्राप्त। सानिया को 75 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
आरओ मायाशंकर यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाये रहे। अंतिम तीन राउंड में वह पीछे चले गए।
अंत में बसपा के जमाल को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कपिल देव यादव, तहसीलदार रामवीरसिंह, केके सिंह, रजिस्टार कानूनगो सियाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका सदर में भी वार्ड नंबर 10 मोहल्ला वाल्मीकि नगर के रिक्त सभासद पद के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना गुरुवार को तहसील सदर सभागार में हुई।

तहसीलदार सदर अवधेश कुमार ने बताया कि वार्ड में कुल मतदाता 4248 हैं। मतदान के दिन इनमें से 1981 ने मतदान किया। जिसमें 50 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। 900 वोट पाकर पहले नंबर पर अयाज अली रहे। जिन्हें विजयी घोषित किया गया। जबकि दूसरे नंबर पर इमरान कमर रहे, जिन्हें 501 वोट मिले।
कुछ इस तरह जिला मुख्यालय पर सभासद पद पर मिले वोट
प्रत्याशी मिले मत
अयाज अली 900
चमन अली 407
काबिल अली सिद्दीकी 119
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed