{"_id":"63de988e7cccf55ef773b33e","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-66357-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीईओ ने बच्चों से पूछा कहां खाया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीईओ ने बच्चों से पूछा कहां खाया खाना
Sat, 04 Feb 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ ने पूछा खाना कहां खाया...बच्चे बोले मिड-डे मील के अलावा कुछ नहीं खाया
- संविलियन विद्यालय पंडरवाकिला में बीमार हुए थे 14 बच्चे
- तीन रसोईयां भी खाना खाने से हुई थीं बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/पिहानी। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए गठित टीमें सिर्फ रस्म अदायगी कर रही हैं। अहिरोरी ब्लऍक के लिए गठित टीम अभी तक जांच करने संविलियन विद्यालय पंडरवाकिला तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं पिहानी की घटना की जांच बीईओ ने की, मगर जिम्मेदारी तय नहीं कर सकें। सिर्फ नोटिस जारी करके इतिश्री कर ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कहां खाना खाया। बच्चों ने कहा कि स्कूल में बना मिड-डे मील के अलावा कहीं और कुछ भी नहीं खाया।
पिहानी के संविलियन विद्यालय पंडरवा किला में 14 बच्चों व तीन रसोइयों के मिड-डे मील खाने से बीमार होने के मामले की जांच शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी रतन लाल विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बीमार होने वाले बच्चे जिब्रील, दिव्यांशी, सूरज शुक्ला, आलोक, शांतनु, कासिम, यासिर, फैसल, तकसीम व सीवान आदि के बयान लिए। बच्चों ने बताया कि उन्होंने मिड-डे मील खाया था, उसी से तबियत खराब हुई। तीनों रसोइयों ने भी मिड-डे मील खाने की बात दोहराई।
बीईओ ने कहा कि सभी के बयान लिए गए हैं। किचेन में साफ सफाई रखने व मसाले आधि खरीदते समय वैधता तिथि आदि को सावधानी के साथ देखने के बाद खरीदने के निर्देश दिए। खाना खाने से तबियत खराब होने के कारण शुक्रवार को बीमार होने वाले केवल दो बच्चे ही शनिवार को स्कूल पहुंचे। शुक्रवार को कुल 107 बच्चों में केवल 17 ने ही खाना खाया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्टाफ को एक नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन पर कब होगी कार्रवाई
बीएसए ने अहिरोरी ब्लाॅक के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल अटवा कटैया, प्राथमिक विद्यालय शीतल गंज, जूनियर हाईस्कूल अहिरोरी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब मिलने और वैधता समाप्त मसाले प्रयोग होने पर चार शिक्षकों का वेतन रोकते हुए दो सदस्यीय टीम को जांच करने के निर्देश दिए थे। मगर तीन दिन बाद भी जांच टीम विद्यालय जांच करने नहीं पहुंच सकी। टीम के सदस्य विद्यालयों के निरीक्षण की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
वर्जन
जांच टीमों को निर्धारित समय में जांच आख्या देनी है। टीमों से पूर्ण आख्या मांगी गई है। आख्या आने पर जो भी जिम्मेदार होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - डा. विनीता, बीएसए