फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: गांवों के विकास और कार्यों में गड़बड़ी पर तीन प्रधान सहित छह को नोटिस, जवाब-तलब

Sat, 04 Feb 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
NA
जांच में मिली गड़बड़ी, तीन प्रधान सहित छह को नोटिस
विज्ञापन

- 15 दिन में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों के विकास में गड़बड़ी करने पर प्रशासन ने प्रधान, पूर्व प्रधान और पंचायत सचिवों पर कार्रवाई तेज की है। जिलाधिकारी ने तीन प्रधान सहित छह लोगों को नोटिस जारी की है। इन सभी से 15 दिन में साक्ष्य सहित उत्तर मांगा है। चेतावनी दी है कि उत्तर न आने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने यह नोटिस संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी की शिकायत पर कराई गई जांच में मिली गड़बड़ी पर जारी किए हैं। डीएम ने ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत ऐराकाकेमऊ की प्रधान मीना सरोज, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी कारायण को नोटिस जारी की है। इसमें कहा है कि भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के सहायक अभियंता को जांच में लालपुर बंजारा के प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग धंसी मिली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में जलभराव होता है। दिव्यांग शौचालय में पानी का कनेक्शन नहीं कराया गया है। कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। रामलाल के घर से रामकुमार के घर तक इंटरलॉकिंग कई स्थान पर धंसी मिली।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम पंचायत आलमपुर की प्रधान शायरा बानो और पंचायत सचिव लक्ष्मी रारायण को नोटिस दी गई है। यहां पर प्राथमिक विद्यालय के दिव्यांग शौचालय में गेट सही नहीं लगा मिला। चाहरदीवारी में दरार मिली और गुणवत्ता ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोधौरा के प्रधान चंद्र प्रकाश और पंचायत सचिव लक्ष्मी नारायण के नोटिस दी गई है। यहां पर विद्यालय में टाइल्स सही से नहीं लगे थे। हरिनाम के घर के बाहर हैंडपंप का रीबोर कराए बिना ही भुगतान निकाला गया है। बताया कि ग्राम पंचायत शिवपुर की निवर्तमान प्रधान अर्चना पाल और पंचायत सचिव अनिल कुमार सिंह को नोटिस दी गई है। यहां पर सामुदायिक शौचालय के लिए स्वीकृत 5,71,000 के सापेक्ष सामग्री, मजदूरी और हैंडपंप पर 2,75,589 का भुगतान किया गया है। खर्च के सापेक्ष कार्य अधूरा पाया गया था।
पंचायत भवन की कुल लागत 13,26,200 के सापेक्ष सामग्री पर 4,18,929 और श्रमांश पर 27,738 रुपये का भुगतान किया गया था। कार्य अधूरा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed