फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टैक्कर से बाइक सवार दोस्त की मौत, साथी घायल

Sat, 04 Feb 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
NA
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- दोस्त के साथ उसकी ससुराल से लौट रहा था
- घायल बाइक सवार को मेडिकल काॅलेज में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दोस्त के साथ उसकी ससुराल से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बघौली थाने के गोड़ाधार निवासी छोटू सिंह (30) अपने दोस्त रजनीश (40) के साथ उसकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली के अकबरपुर गांव गया था। शुक्रवार देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बेनीगंज कोतवाली के प्रतापनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे की खबर सुनते ही छोटू के घर वालों में कोहराम मच गया। वह शादीशुदा था, परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। छोटू खेती करता था। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed