फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: सीजेएम ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 24 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
NA
सीजेएम ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पूर्व हुई सुरेश की हत्या में सीजेएम ने दो लोगों के खिलाफ हरियावां थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
हरियावां थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर मजरा अरुआ निवासी सुशीला पत्नी सुरेश ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि पति सुरेश एक जून 2021 को शाम को घर से गन्ने की फसल देखने गए थे। वहां से रात को वापस नहीं आए। अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने बताया कि उसके पति जूनियर हाई स्कूल कमालपुर के पास मृत अवस्था में पड़े हैं। उसने गांव के ही रोहित व सुशील पर हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद उसने थाने में शिकायती पत्र दिया था। कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम ने रोहित व सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। थाना प्रभारी केेके सिंह का कहना है कि आदेश मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 39
चेतना शुक्ला को किया सम्मानित
हरदोई। शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य समारोह उप्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया। चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल में सहयोग व महिलाओं के उत्थान हेतु विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। इसमें 50 हजार रुपये की धनराशि का चेक व विवेकानंद की ट्रॉफी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed