फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: बिलग्राम, कछौना व भरखनी बीडीओ सहित चार पर आयुक्त ने लगाया जुर्माना

Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
NA
बिलग्राम, कछौना व भरखनी बीडीओ सहित चार पर आयुक्त ने लगाया जुर्माना
विज्ञापन

- सूचना और स्पष्टीकरण का आयोग में समय पर उत्तर न देने पर जारी किया आदेश
- 25-25 हजार रुपये संबंधित अधिकारियों के वेतन से किए जाएंगे वसूल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत समय से सूचना और स्पष्टीकरण का आयोग में उत्तर न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने तीन बीडीओ सहित चार पर जुर्माना लगाया है। उन्होंने चारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वेतन से वसूल किए जाने के आदेश जारी किए हैं। कहा है कि जुर्माना राशि को राजकोष में जमा कराया जाए।
राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही ने जारी आदेश में कहा है कि सुनवाई के दौरान भी जन सूचना अधिकारियों ने न तो अपीलकर्ता को सूचनाएं प्राप्त कराईं और न ही आयोग में आकर अपना उत्तर दिया है। आयुक्त ने ब्लॉक बिलग्राम की ग्राम पंचायत बेरूआ निजामपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह की अपील पर जन सूचना अधिकारी बिलग्राम बीडीओ पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने ब्लॉक कछौना बघौड़ा निवासी अपीलकर्ता शिवकुमार को सूचना न देने पर जनसूचना अधिकारी कछौना बीडीओ पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

ऐसे ही नगर पाली के मोहल्ला सरायसैफ निवासी रघुवरी सिंह की अपील पर भरखनी बीडीओ पर 25 हजार रुपये और इलाहाबाद के कमलानगर स्टेनली रोड निवासी देवेंद्र कुमार की अपील पर ब्लॉक हरपालपुर की ग्राम पंचायत बाजपुर नकटौरा के ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। आयुक्त ने आदेश में कहा है कि सभी के वेतन से तीन किस्तों में वसूली की जाएगी। सीडीओ आकांक्षा राना ने वसूली की जिम्मेदारी डीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed