फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   My children eat bugs thrown in Dal

दाल में कीड़े देख बच्चों ने फेंका खाना

Fri, 23 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 23 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
My children eat bugs thrown in Dal
बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ब्लाक के प्राइमरी स्कूल महरी द्वितीय व जूनियर स्कूल सेमराकला में गुरुवार को मटर की दाल में कीड़े निकलने पर बच्चों ने खाना खाने इंकार कर दिया और दाल फेंक दी। बच्चों व अभिभावकों के विरोध के बाद प्रधानाध्यापक ने भी दाल फिंकवा दी। अभिभावकों की शिकायत के बाद बीईओ मुख्यालय के निर्देश पर एबीआरसी व उनकी टीम मौके पर पहुंची। बीईओ ने कहा कि मामला गंभीर है जांच रिपोर्ट के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


ब्लाक के जूनियर स्कूल में गुरुवार को प्राइमरी स्कूल महरी द्वितीय का भी खाना बनवाया जा रहा था। जूनियर स्कूल में पंजीकृत 76 में से 50 बच्चे उपस्थित थे। जबकि प्राइमरी स्कूल में 140 में से 86 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। रसोइया मंजू व सावित्री ने दाल में कीड़े होने की बात जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक यमुना प्रसाद को बताई। इसके बावजूद प्रधानाध्यापक ने रसोइया को दाल बनाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


रसोइया ने बच्चों को दाल व रोटी दी। दाल में कीड़े ऊपर आने पर लक्ष्मी, सतीश, अंजली, अमित, सुमित, मोहनी, सूरज, प्रियंका, शिवा, नितिन, अंजली, सचिन, कमला, मंजू व जयश्री आदि बच्चों ने खाना फेंक दिया। गांव के राजकुमार और खुशीराम मौके पर पहुंच गए उन्होंने मटर की दाल में कीड़े होने का विरोध करते हुए प्रधानाध्यापक से दाल फेंकने को कहा। अभिभावकों के विरोध पर प्रधानाध्यापक ने दाल फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने बताया कि दाल फेंकने के बाद इसके स्थान पर दोबारा सब्जी बनवाकर बच्चों का खाना खिलवाया गया। बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़े निकलने पर खाना नहीं खिलाया गया। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामपाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अभिभावकों की शिकायत सुनी। अभिभावकों ने इसकी शिकायत बीएसए सेे की। बीएसए ने बीईओ मुख्यालय को मामले की जांच के आदेश दिए। बीईओ मुख्यालय आरपी त्रिपाठी ने बताया कि कछौना के एबीआरसी रामशंकर कनौजिया व ललित कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बीईओ कछौना धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।


इंसेट
मर्दाननगर की घटना के बाद शिक्षकों ने नहीं लिया सबक
पिछले माह टड़ियावां के मर्दाननगर के प्राथमिक  स्कूल में सोयाबीन की सब्जी में कीड़े निकलने की घटना के बाद शिक्षकों ने सबक नहीं लिया है। स्कूल में एमडीएम बनवाने में लापरवाही बरती जा रही है। इस घटना में डीएम ने लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक व एनपीआरसी को निलंबित कर दिया था। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी टड़ियावां को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed