फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mustard crop, mango blossom damaged due to rain

Hardoi News: बारिश से सरसों की फसल, आम के बौर को नुकसान

Wed, 21 Feb 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 21 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mustard crop, mango blossom damaged due to rain
हरदोई। मंगलवार देर रात अचानक बिजली की चमक और हवाओं के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। वहीं आम के बौर झड़ गए। हालांकि बारिश तकरीबन 20 मिनट ही हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। लेकिन, इससे तैयार हो चुकी सरसों की फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण गेहूं की फसल पलट गई और अरहर के फूल व आम के बौर गिर गए। कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक और किसान भी पानी को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बता रहे हैं।
विज्ञापन

पिहानी क्षेत्र में बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कछौना क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ। किसान रामप्रसाद, पिंकू, पंकज, रमेश सिंह, अरविंद, मंगेश आदि ने बताया की सरसों में फूल गिर गए हैं, इससे पैदावार कम पड़ जाएगी। संडीला क्षेत्र में गेहूं की फसल को कम नुकसान हुआ है जबकि, सरसों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज क्षेत्र के किसान संजीव कुमार, परशुराम, ननहक्के, कमल सिंह ने बताया कि सरसों की फसल पक चुकी है जिसकी कटाई चल रही है, पानी गिरने से फसल खराब हो जाएगी। सरसों की फसल की मड़ाई नहीं हो पाएगी।
भरावन क्षेत्र के किसान बलराम ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को अमृत मिला है और सरसों को नुकसान हुआ है। सांडी के लाहौरी पुरवा में अगेती गेहूं की फसल पलट गई। हरियावां क्षेत्र में भी फसलों को नुकसान हुआ। टड़ियावां क्षेत्र के हरिहरपुर से सैचामऊ मार्ग पर फिसलन व कीचड़ हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र तत्योरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपीएन गौतम ने बताया कि ओलावृष्टि आम, अमरूद, केला, बेर, कद्दू वर्गीय फसलों के साथ ही मटर, चना, अरहर आदि सभी फसलों के लिए नुकसानदेय है। बारिश आम, अरहर और फूल वाली फसलों को भी नुकसान है।


बारिश, ओलावृष्टि और हवाओं से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से कराया जाएगा। दैवीय आपदा की व्यवस्था के अनुसार 33 प्रतिशत व इससे अधिक नुकसान पर संबंधित किसान को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कराने के लिए कहा गया है।
प्रियंका सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed