फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Must contribute in construction of Ram temple: Saurabh

राममंदिर के निर्माण में अवश्य करें अंशदान: सौरभ

Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Must contribute in construction of Ram temple: Saurabh
फोटो-31- कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
श्री रामलीला मेला समिति की ओर से पठकाना में परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला होली मिलन समारोह शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष रहे डॉ. रामनाथ मिश्रा के स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि कहा कि त्योहार हमें एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। हमें त्योहारों के उद्देश्यों का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के स्वर्णिम कार्यकाल में अयोध्या ने पुन: अपना खोया हुआ गौरव हासिल किया। कहा कि सनातन धर्म व परंपरा को मानने वाले हर व्यक्ति को श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए अंशदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष रहे डॉ. रामनाथ मिश्रा ने रामलीला उत्सव को नगर में नई पहचान दिलाने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिश्रा उर्फ बबलू, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, रामसनेही मिश्रा, अनुराग मिश्रा, मधुप, राधेश्याम त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, कमलेश रस्तोगी, अनिल शुक्ला, गोपाल त्रिपाठी, अमित मिश्रा, संजय त्रिपाठी, कमलेश वर्मा, आशीष अवस्थी व शैलेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed