फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mushayra in hardoi

मां थी मैं अब रह गई केवल तुम्हारी आय हूं...

Wed, 29 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 29 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
mushayra in hardoi
पिहानी में कवि सम्मेलन के दौरान काव्य पाठ करते कवि। - फोटो : amar ujala
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लखनऊ से आए कवि शैलेन्द्र सिंह ने मां की आराधना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की। उन्होंने मां की आंखों से ओझल न होऊं कभी...कविता पढ़ी।
विज्ञापन


उन्नाव से आए केडी शर्मा हाहाकारी जीवनशैली से हास्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। हरदोई के शोभित सिंह तोमर मां थी मैं अब रह गई केवल तुम्हारी आय हूं, बेटों के होते कट रही मैं अभागी गाय हूं और हरदोई के श्याम त्रिवेदी पंकज ने कर्णधार ही निकल पड़े जब कदम बढ़ाने की खातिर, ऐसी औलादों से ज्यादा कोख बांझ हो तो अच्छा है कविता का खूब दाद मिली। स्वदेश शुक्ल ने बिना मेहरिया के रहो, या फिर बेचो चाय, सत्ता पाने का यही सबसे सरल उपाय कविता सबसे ज्यादा तालियां बटोरी।
विज्ञापन


बदायूं के अभिषेक अनंत ने दिया जन्म तो पालो बाबू जी, मुझे नाले में न डालो बाबू जी पंक्तियों से कन्या भ्रूण हत्या करने वालों को आइना दिखाया। विजय तनहा ने ख्वाबों में रहती सदा आकर ट्वेंटी फोर, वादे पर आती नहीं रहती है अपसेंट कविता पढ़ी। उन्नाव के विश्वनाथ, जेबीगंज के सुनीत वाजपेयी, अजीत शुक्ल ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता आलोक अवस्थी और संचालक संतोष सिंह ने किया। पूर्व विधायक अनिल वर्मा, भाजपा नेता राजा बख्श सिंह, गौरव भदौरिया, राजन सिंह, अवधेश रस्तोगी, बाल कृष्ण गुप्ता, नवनीत वाजपेयी, विमलेश गुप्ता, डॉ. मुजाबिर हुसैन जैदी, डॉ. रहमत अली और दिनेश लोहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed