फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mushaira held in Pihani

मोहम्मद से मोहब्बत है लाज़मी...

Mon, 02 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mushaira held in Pihani

नई बस्ती में चपरतला रोड के पास मैदान में शनिवार की रात को नातिया मुशायरा हुआ। इस मौके पर शायरों ने कलाम पेशकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। शायरों ने पैगंबर और सबाहा की शान में कलाम पेश किए। मस्जिद फारूके आज़म के नायब इमाम मौलाना सगीर कासमी ने नातिया मुशायरे पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


मुशायरे का आगाज़ तिलावते कुरान से हुआ। वसीम रामपुरी ने यह कलाम मेरा दिल और मेरी जान मदीने वाले, आप की ज़ात पे कुरबान मदीने वाले पेश किया। अशफाक बहराइची ने असहाबे- मोहम्मद से मोहब्बत है लाज़मी, इनकार गर करोगे, जहन्नुम में जाओगे, कलाम पेशकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


कलीम तारिक ने यह कलाम, नमाज़ो की लज्ज़त, नमाज़ों की बरकत, कभी तुम इबादत गुज़ारों से पूछो, पेश किया।  मुजम्मिल हयात ने आखिरत में रसूल की सिफारिश के यकीन को शायरी बनाकर यह कलाम सुनाया- उम्मती आपका हो और जहन्नुम में जले, मेरे सरकार को हरगिज़ न गवारा होगा,।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबिश रेहान ने सूखे थनों में आए न क्यों दूध का उबाल, अल्लाह का हबीब हलीमा के घर में है, कलाम पेश किया। संचालन कर रहे अकरम जलालपुरी ने यह कलाम पेश किया, हलीमा सारे आलम में अजब तेरा मुकद्दर है, तेरी आगोश में खेले पयंबर का पयंबर है।

अशफाक बहराइची का कलाम आ गए हबीबे किबरिया, साहिबे जमाल आ गए, कायनात जगमगा उठी, आमिना के लाल आ गए, भी पसंद किया गया। फारूक दिलकश का यह शेर -हज़ारों मुस्तफा के चाहने वाले हैं लेकिन, बिलाले मुस्तफा का रंगे उल्फत और ही है, भी पसंद किया गया।


इसके अलावा शकील मुबारकपुरी, शादाब सरल, अंजुम बारवंकवी व हैरत पिहानवी ने भी सुनाएं। मुख्य अतिथि मोहम्मद शकील धुन्नन ने शायरों की हौसलाअफज़ाई की। संयोजक  चांद खां ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed