{"_id":"66dc8f9db832c856d602e40a","slug":"murder-report-written-with-the-intervention-of-mla-after-heated-argument-and-uproar-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119387-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तीखी नोकझोंक और हंगामे के बाद विधायक के हस्तक्षेप से लिखी गई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तीखी नोकझोंक और हंगामे के बाद विधायक के हस्तक्षेप से लिखी गई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुरवा में ईंट-भट्ठे के पास तालाब में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
शव लेकर कोतवाली जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने मिधौली गांव के पास रोक लिया। यहां पुलिस और ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक को भी ग्रामीणों ने रोक लिया और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी राजीव उर्फ रिंकू का शव शुक्रवार सुबह पांडेपुरवा गांव स्थित ईंट-भट्ठे के निकट तालाब में मिला था। दोपहर दो बजे उसके पिता ने शव की पहचान कोतवाली पहुंचकर की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में पानी में डूबकर मौत होने की बात सामने आई थी, लेकिन चेहरे पर किसी जंतु के काटे जाने के कई निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मृतक के पिता सुरेश हरपालपुर कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने गया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पिता वापस गांव गया, लेकिन परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली की तरफ जाने लगे। पता चलने पर कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी के नेत़ृत्व में पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को मिधौली के पास रोक लिया। यहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ने की आशंका में अरवल, सांडी, पाली, समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सवाजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू उधर से गुजरे तो जाम के चलते रुक गए। ग्रामीणों और परिजनों ने विधायक से पूरी घटना बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। विधायक ने मौके से ही एसपी से बात की। इसके बाद पिता की तहरीर पर गांव निवासी चमन व दो अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार रात नौ बजे चमन अपने दो साथियों के साथ घर आया था। रिंकू को कार में बैठाकर ले गया था। आरोप है कि पांडेयपुरवा के पास तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।