{"_id":"5dd829f08ebc3e54a230db68","slug":"mulayam-birthday-celebrated-hardoi-news-knp5275413137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई बोले जुग-जुग जियो मेरे नेता जी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई बोले जुग-जुग जियो मेरे नेता जी...
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा पदाधिकारी व कार?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। प्रसपा लोहिया ने भी नेताजी का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया। सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
शुक्रवार को सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सपा शासन में किसानों की समस्याओं का निराकरण कर उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने का कार्य किया गया।
नेताजी किसानों के विकास के पक्षधर हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि नेताजी ने छात्रों, शिक्षित बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव पम्मू, पूर्व जिला महासचिव संतराम यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह व पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल ने नेताजी द्वारा किए योगदान पर प्रकाश डाला। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, अजय पाल, नीरज, हरिपाल यादव, रहमत, मुशीर, अमित सिंह, अजय पांडेय, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर प्रसपा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता और जिला प्रभारी अलका सिंह के नेतृत्व में नेताजी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर राजेश यादव, राजेश वाजपेई, नरेंद्र तोमर, जानकी सरन गुप्ता व नीलकमल आदि मौजूद रहे।
सपा छात्र सभा ने नेताजी का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद उद्यान में पौधे लगाकर नेताजी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रहमत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, आनंद अवस्थी, शराफत अली, हरिनाम सिंह यादव, परिवेश श्रीवास्तव, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद रहे।