फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Mufti government withdrew support from the Centre '

‘मुफ्ती सरकार से केंद्र समर्थन वापस ले’

Sat, 18 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 18 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
" Mufti government withdrew support from the Centre '

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा

विज्ञापन
कि जम्मू कश्मीर सरकार से केंद्र समर्थन वापस लेकर मसर्रत पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कराए। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में पहुंची भाजपा पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में दैवीय आपदा से करीब 227 करोड़ का फसली नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेज दी गई है और जल्द ही धनराशि स्वीकृत करवाकर जिले में भेजेंगे। जिससे किसानों को राहत मिल सके। वह शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक प्रदेश के किसानोें के लिए फूटी कौड़ी नहीं दी। यदि केंद्र सरकार के मंत्री राहत राशि देने का दावा कर रहे तो वह ड्राफ्ट संख्या बताए जिससे उन्होंने प्रदेश सरकार को पैसा भिजवाया है। कहा कि किसी भी पीड़ित किसान को निराश नहीं होने दिया जाएगा।

उनकी कोशिश है कि 1500 रुपये से कम किसी किसान को न मिले। उन्होंने भाजपा सांसदों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र में उनकी सरकार है, वह केंद्र से प्रदेश सरकार को किसानों की मदद को रकम भिजवाएं, जिससे प्रदेश के किसानों का भला हो सके।

इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला, सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed