फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mudde darakinaar, chunaav mein rahasy barakaraar

मुद्दे दरकिनार, चुनाव में रहस्य बरकरार

Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
mudde darakinaar, chunaav mein rahasy barakaraar
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में चुनाव की बजी रणभेरी तेजी हो गई है और चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। मतदान होने में चार दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

23 फरवरी को जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रचार के हल्के से शोर के बीच मतदाताओं की खामोशी अभी भी बनी हुई है।
बिना किसी खास लहर के चुनाव में अपनी जीत की डगर को लेकर प्रत्याशियों के खेमों में चर्चाओं के बीच अटकलों की हलचल है। हर कोई अपने अपने हिसाब से गुणाभाग लगा रहा है।
विज्ञापन

सियासी पंडितों का कहना है कि चुनाव में मुद्दे दरकिनार नजर आते हैं, जिससे जातीय समीकरणों से लेकर इलाकाई समीकरणों के बीच चुनावी समीकरण क्या होंगे, इस पर रहस्य बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों हरदोई सदर, सवायजपुर, शाहाबाद, बिलग्राम-मल्लावां, संडीला सामान्य सीटें हैं, तो गोपामऊ, सांडी, बालामऊ सीटें आरक्षित वर्ग के लिए सुरक्षित है। इन सभी सीटों के लिए 29 लाख से अधिक मतदाता है।
गत 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की कुल आठ सीटों में सात पर भाजपा और एक पर सपा को जीत हासिल हुई थी। अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल सका था।
इस बार के चुनाव में भाजपा की सात से बढ़कर आठ यानी सभी सीटों पर जीत हासिल करने की हसरत है तो सपा विधानसभा चुनाव 2012 के चुनावों के जैसा प्रदर्शन दोहराने की हसरत रखने के साथ सभी सीटों पर जीत का सपना संजोए हुए
जबकि बसपा 2007 के चुनावों के बाद जिले में बड़ी सफलताओं की तलाश में है। 1996 के बाद से जिले में खोई चुुनावी जमीन को तलाश रही कांग्रेस के साथ अबकी जिले में पहली बार एक सीट पर सुभासपा समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ अपनी जीत की संभावना तलाश रही।
इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों एवं निर्दलीयों सहित सभी सीटों पर करीब 85 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिले की सियासत का गुणाभाग लगाने वाले जानकार कहते हैं कि इस बार के चुनाव के परिणाम क्या होंगे, यह तो मतगणना के बाद पता चलेगा
मगर मतदान को लेकर चुनावी माहौल में इतनी खामोशी चौंकाने वाली है। लोग कहते हैं कि गांवों से लेकर शहर तक कुछ लोग बात भी करते हैं तो अपनी ही बात को बदल-बदल कर करते हैं।

इससे अंदाजा लगा पाना सहज नहीं रह जाता है। मुद्दों की बातों से ज्यादा इस बार जातीय, इलाकाई समीकरणों पर गुणाभाग लगाया जा रहा, मगर इन समीकरणों को लेकर भी लोग अदल बदल की राय देकर चौंका देते है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
सवायजपुर-3,98,986
शाहाबाद-3,48,471
हरदोई-4,01,396
गोपामऊ-3,34,421
सांडी-3,23,140
बिलग्राम मल्लावां-3,70,466
बालामऊ-3,43,363
संडीला-3,38,143
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed