{"_id":"767c1524ce1dabe334901fc99d23072c","slug":"mps-met-for-rail-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन के लिए सांसद से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन के लिए सांसद से मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई से कानपुर वाया सांडी रेलवे लाइन को लेकर
विज्ञापन
संघर्ष समिति पदाधिकारी सोमवार को भाजपा सांसद अंशुल वर्मा से मिले और रेल
मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अब केंद्र में उनकी सरकार है,
इसलिए क्षेत्र की इस समस्या को गंभीरता से लेकर लाइन डलवाने में सहयोग
करें।
रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. पंकज त्रिवेदी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल सांसद से कैंप कार्यालय में मुलाकात की और कहा कि आजादी से पहले औहदपुर के नाम से रेलवे स्टेशन था। यहां से ट्रेन माधौगंज होते हुए कानपुर तक आती जाती थी।
तत्कालीन अंग्र्रेज अफसरों ने वर्ष 1945 में माधौगंज से सांडी के बीच ट्रेनों के आवागमन बंद कर पटरी उखड़वा दी। उम्मीद थी कि आजादी के बाद लाइन पड़ जाएगी, पर जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रेलवे लाइन न पड़ने से जहां क्षेत्र का कारोबार प्रभावित हो रहा, वहीं पक्षी विहार तक पर्यटकाें का आना जाना भी नहीं हो पाता।
उन्होंने कहा कि रेल लाइन पड़ने से यहां का व्यापारी हरदोई व कानपुर सीधेे ट्रेन से आ सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, ऐसे में यदि आपका सहयोग मिल जाए तो यह लाइन अवश्य पड़ सकती हैं। इस दौरान उन्होंने नगर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण की मांग करते हुए एक ज्ञापन और सौंपा।
इस मौके पर अनवारूल हसन, सभासद आमोद त्रिवेदी पिंकू, अनुराग कुशवाहा, साजिद मंसूरी, अमित राजपूत, बंटू बाजपेयी, संजीव राजपूत, संदीप सिंह आदि मौजूद थे।