{"_id":"6a5a68499314cce923094da6","slug":"mp-says-supply-hours-exist-only-on-paper-if-you-want-to-see-the-reality-but-the-power-went-out-right-then-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153302-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांसद बोले- कागजों पर ही दिख रहे आपूर्ति के घंटे, हकीकत देखनी है... तब तक गुल हो गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांसद बोले- कागजों पर ही दिख रहे आपूर्ति के घंटे, हकीकत देखनी है... तब तक गुल हो गई बिजली
विज्ञापन
फोटो 26 : दिशा में बैठक में मौजूद दायें से विधायक प्रभाष कुमार, अलका अर्कवंशी, सांसद जय प्रकाश,
हरदोई। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विद्युत निगम और सिंचाई विभाग के अभियंता जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहे। समिति के अध्यक्ष सांसद जय प्रकाश ने बैठक में कहा कि कागजों पर ही आपूर्ति के घंटे दिखाए जा रहे हैं। हकीकत जानना है तो जनता से मिलकर देखो। इस बीच बिजली गुल हो गई और कुछ मौसम तो कुछ सांसद के तेवर देख जिम्मेदारों को भी पसीना आ गया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को दिशा की बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत्त और अनुपालन आख्या पर ही जनप्रतिनिधियों के तेवर तीखे हो गए। सांसद जय प्रकाश ने कहा कि बिजली निगम सरकार से तय बिजली आपूर्ति न तो शहर में दे पा रहा है और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में। आंकड़ों को उन्होंने कागजी बताया तो विद्युत निगम के अभियंता अपने आंकड़े फिर दोहराने लगे।
इस बीच लगभग एक बजे बिजली चली गई और ढाई बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान सभागार के एयर कंडीशनर भी बंद रहे। विधायक अलका अर्कवंशी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से मार्गों को दुरुस्त रखने की बात कही। नहरों के माध्यम से सिंचाई के बिंदु पर सांसद और विधायकों ने कहा कि नहरों की सफाई नहीं होती, फर्जी काम दिखाया जा रहा है, भुगतान भी निकाला जा रहा। विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि नहरों में झाड़ी और घास उगी है, कागजों पर सफाई हो गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खुद देखेंगे कि नहरों की क्या सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
जल निगम ग्रामीण को पेयजलापूर्ति सुचारु कराने के साथ ही पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जल निगम नगरीय के कामों पर नाराजगी जताई गई। कहा कि किसानों को तय मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराई जाए। ओवर रेटिंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित अभियान, सैंपलिंग के निर्देश दिए गए। इसी के साथ अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, एडीएम दीपाली भार्गव, प्रफुल्ल त्रिपाठी, पीडी एके मौर्या, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडीओ कमलेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
रेलवे स्टेशन का कैसे बदल दिया मानचित्र, लोकसभा में उठाएंगे सवाल
हरदोई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन में शामिल किए जाने के समय यहां पर प्रस्तावित काम का मानचित्र भी सार्वजनिक किया गया था। अब जब काम कराया जा रहा है तो इसमें बदलाव हो गया है। दिशा की बैठक में रेल विभाग का बिंदु आते ही सांसद जय प्रकाश ने नाराजगी जताई। रेल विभाग के अधिकारी से पूछा कि रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित मानचित्र कैसे बदल गया। सटीक जवाब न मिलने पर बोले, यह मुद्दा सदन में उठाएंगे। वहीं जवाब देना आकर।
-- -
प्रोटोकॉल का सवाल : कृषि मंत्री आए और हमें बुलाया तक नहीं
अफसरों के स्तर से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दर्द दिशा की बैठक में भी नजर आया। सांसद जय प्रकाश ने उपनिदेशक कृषि से सवाल किया कि बृहस्पतिवार को जिले में कृषि मंत्री आए। राजकीय कृषि महाविद्यालय में छात्रावास के लिए भूमि पूजन हुआ। इसमें न तो हमें बुलाया और न ही अन्य जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। तल्ख शब्दों में उन्होंने कहा कि क्या समझा जाए, प्रोटोकॉल कोई मायने नहीं रखता। प्रोटोकॉल का मामला यहीं नहीं रुका। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यटन अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। पर्यटन विभाग से कराए जाने वाले कार्याें के शिलान्यास हो रहे हैं लेकिन शिलापट कहीं नहीं लग रहे जबकि कार्य जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर स्वीकृत हो रहे हैं।
-- -
कागजों पर नहीं धरातल पर सभी नलकूप चालू कराए जाएं
दिशा की बैठक में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता की तरफ से दी गई नलकूपों के खराब और संचालन की स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। एक्सईएन से कहा कि कागजी रिपोर्ट सही नहीं है। पूछे गए सवालों का भी सही ढंग से जवाब नहीं दिया जाता। मनमानी कागजी रिपोर्ट से नहीं, धरातल पर सभी नलकूपों को चालू कराया जाए।
...तो सहानुभूति पूर्वक कटिया डालने की अनुमति दे दें : प्रभाष
बैठक के दौरान विधायक प्रभाष कुमार ने कहा कि सांडी के मिर्जापुर में तकरीबन 100 परिवार रहते हैं। हर बैठक में यहां विद्युतीकरण का मुद्दा उठाते हैं। इसके बाद भी आज तक वहां विद्युतीकरण नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि कितनी तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कनेक्शन न कर पाओ तो सहानुभूति पूर्वक कटिया डालने की अनुमति ही वहां के लोगों को दे दो।