सांसद आदर्श ग्रामों में पूरा हुआ अब बेस लाइन सर्वे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सांसद
तीनों गांवों में हर परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का विवरण दर्ज किया जा चुका है और अब गांवों में विकास कार्याें का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में हर सांसद को एक-एक गांव को गोद लेकर विकास कार्य कराने को निर्देशित किया है।
हालांकि, इसके लिए अलग से कोई बजट जारी नहीं किया जाएगा। इसके क्रम में जिले में राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने सधई बेहटा, सांसद अंशुल वर्मा ने मुंडेेर गांव तथा सांसद अंजूबाला ने तेजीपुर गांव गोद लिया। सांसदों द्वारा गांवों का चयन करने के बाद अफसरों को गांव में विकास कार्य कराने को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
वहीं गांवों के भौगोलिक,
सामाजिक व आर्थिक स्थिति को जांचने को बेस लाइन सर्वे भी शुरू करवा दिया
गया। ज्ञात हो कि तीनों गांवों में बेस लाइन सर्वे कर हर परिवार से उसका
पूरा विवरण दर्ज करवा लिया गया है। गांवों का बेस लाइन सर्वे पूरा हो गया
और अब विकास कार्य की रूपरेखा बनाई जानी है।
जिसके लिए विलेज डेवलपमेंट
प्रोग्राम बनाया जाना है। सांसद आदर्श ग्रामों के नोडल अधिकारी उपायुक्त
अनिल सिंह ने बताया कि विकास कार्यों का प्रस्ताव बनने के बाद शासन को
रिपोर्ट भेजी जाएगी और अनुमति के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।