{"_id":"6921f0018a0eb0ab9b069407","slug":"mother-dies-shortly-after-giving-birth-to-a-stillborn-baby-family-vandalises-hospital-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140758-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मृत नवजात को जन्म देने के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मृत नवजात को जन्म देने के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
विज्ञापन
फोटो-21-अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद बिखरे कांच के टुकड़े। संवाद
संडीला। नगर के चक्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में मृत नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में ही मौत होने पर परिजन वापस अस्पताल पहुंचे और नाराजगी में तोड़फोड़ कर दी। इलाज में लापरवाही का आरोप मृतका के पति ने लगाया है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ मजरा हथौड़ा निवासी इरशाद की पत्नी गुड्डी (33) गर्भवती थीं। शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन नगर के चक्कर रोड स्थित एवन हाॅस्पिटल ले गए। शाम 7:30 बजे ऑपरेशन से महिला का प्रसव हुआ। दावा किया कि नवजात मरा हुआ था। इसके कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधन ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन गुड्डी को लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इस पर परिजन शव लेकर वापस एवन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां चिकित्सक और प्रबंधन का कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं मिला। इससे नाराज होकर परिजनों ने परिसर में तोड़फोड़ कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पति इरशाद का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही की। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।