फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother and son riding a bike died after being hit by a truck while on their way to attend a funeral.

Hardoi News: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थेट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौत

Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mother and son riding a bike died after being hit by a truck while on their way to attend a funeral.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा नारायनपुर-कमालपुर मार्ग पर रविवार को हुआ।
कमालपुर के मजरा दिबनापुर निवासी गोविंद (19) कक्षा 12 का छात्र था। पिता किशन पाल के मुताबिक, उनकी ससुराल सीतापुर के अकोहरा में है। रविवार की सुबह सूचना मिली कि पत्नी सुनीता (52) की चाची का निधन हो गया। गोविंद, मां सुनीता को लेकर बाइक से अकोहरा गांव के निकला था। इस दौरान पचदेवरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ पर सीमेंट की ईंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुनीता और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सुनीता को मृत घाेषित कर दिया और गोविंद को चिकित्सक ने शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां गोविंद का इलाज चला। देर शाम गोविंद ने दम तोड़ दिया। गोविंद चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। किशनपाल ने मध्य प्रदेश के
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed