Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother and son died due to falling of mud wall in rain

Hardoi News: बारिश में कच्ची दीवार गिरने से दबकर मां-बेटे की मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mother and son died due to falling of mud wall in rain
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा पीपर गांव में बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मां का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफन कर दिया।

शाहपुर निवासी पप्पू खेती करते हैं। उनके मकान की कुछ दीवारें मिट्टी के गारे से ईंटंे जोड़कर बनाई गई हैं। मंगलवार रात उनकी पत्नी ममता (33) और पुत्र लकी (5) कच्ची दीवार के पास चारपाई पर सोए थे। आधी रात के बाद लगभग ढाई बजे बरसात के दौरान दीवार गिर गई।
विज्ञापन


मलबे में ममता और लकी दब गए, लेकिन परिजनों को इसका पता सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चला। आनन फानन मलबा हटाया गया। लकी की मौत हाे चुकी थी, लेकिन ममता बेहोश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सीएचसी भरावन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे लेकर लखनऊ गए तो वहां मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर बाद परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के मुताबिक लकी का शव सुबह ही दफन कर दिया गया था, जबकि पुलिस ने ममता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि दीवार गिरने के कारण मलबे में दबकर मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed