फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mosques buzzing in Pak Ramadan-e-Mah

पाक रमजान-ए-माह में मस्जिदें गुलजार

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mosques buzzing in Pak Ramadan-e-Mah
पिहानी। पाक रमजान-ए-माह की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल रही। नमाज, रोजा और तरावीह को लेकर मासूम बच्चों और नौजवानों में विशेष उत्साह नजर आया। इस मुबारक माह की आमद से कस्बे की मस्जिदें गुलजार हो गई हैं।
विज्ञापन

रमजान का चांद निकलने के साथ ही इफ्तार और सहरी के पकवान और फल की दुकानें सज धज गई हैं। शाम को इफ्तार के समय समोसे, टिक्की, गुझिया और पकौड़ी आदि के स्टालों पर रोजेदारों ने जमकर खरीद फरोख्त की।
विज्ञापन

मस्जिदों में इबादतों का दौर जारी रहा। मुफ्ती नजीब अहमद कासमी ने बताया कि रमजान का महीना नेकियों का मौसम है। अल्लाह इस माह में हर नेकी का बदला सत्तर गुना बढ़ाकर देता है। इसमें कसरत से इबादत और नेकियां करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरआन शरीफ इसी माह में नाजिल की गई। आम दिनों में कुरआन पढ़ने का फायदा यह है कि इसके हर हर्फ पर 10 नेकियां मिलती हैं। रमजान में यह 10 नेकियां 70 गुना और बढ़ जाती हैं।

लिहाजा रोजा नमाज के साथ इस माह में कसरत के साथ कुरआन की तिलावत करनी चहिए। इसके अलावा रमजान के दौरान अपने गरीब पड़ोसियों की भी खबरगीरी रखें।
कमजोर और गरीब के लिए खाने पीने का बंदोबस्त करने वाले लोगों के हिस्से में भी सत्तर गुना ज्यादा नेकी लिखी जाती है। रोजे की हालत में सब्र और शुक्र दोनों जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed