फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More than a hundred names missing from the list

सौ से ज्यादा नाम सूची से गायब

Fri, 11 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 11 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
More than a hundred names missing from the list

कोतवाली देहात की ग्राम धन्नूपुरवा में भी 100 से

विज्ञापन
अधिक नाम मतदाता सूची से गायब होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नाम जुड़वाने की मांग की।

धरने के दौरान राजाराम, सुशील आदि ने बताया कि मतदाता सूची में जमकर गड़बड़ी की गई है। जो 18 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर पाए हैं, उनको भी सूची भी जगह दे दी गई और जो वर्ष 10 में पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, ऐसे 100 से अधिक नामों को सूची से बाहर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के चलते ही इन नामों को सूची से बाहर किया गया है। 100 से अधिक वोट यदि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे तो किसी भी तरह से चुनाव का मतदान निष्पक्ष नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर नामों को मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर राजाराम, मुन्नालाल, सुशील, सोबरन, मदन, शंकर लाल, अनीता, कमलेश, विमलेश, रिजवान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed