{"_id":"64fb5e6ff6c3f8b4d30ae826","slug":"more-electricity-bill-counters-will-be-opened-at-five-sub-stations-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3311-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच उपकेंद्र पर और खुलेंगे बिजली बिल काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच उपकेंद्र पर और खुलेंगे बिजली बिल काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को समस्या न हो इसके लिए पांच और उपकेंद्रों पर बिजली बिल जमा काउंटर खोले जाएंगे। विभाग की ओर से काउंटर खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही काउंटर का संचालन शुरू हो जाएगा।
बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए अभी तक विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तहत शहर में तीन उपकेंद्रों पर बिजल बिल जमा काउंटर संचालित हो रहे थे। विभाग की ओर से शहर के अलावा गांव में भी बिजली बिल जमा काउंटर बढ़ाने की कार्य योजना शुरू की थी, जो पूर्ण हो चुकी है।
जल्द ही विद्युत उपकेंद्र कोयलबाग में एक और बिल जमा काउंटर शुरू होगा। इसके अलावा एक आशानगर उपकेंद्र पर, एक मन्नापुरवा उपकेंद्र पर, एक इटौली उपकेंद्र पर और एक सुरसा उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा काउंटर खोला जाएगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और वह निकट के उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा कर सकेंगें।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलक ने बताया कि कार्यदायी संस्था को काउंटर संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही काउंटर का संचालन शुरू हो जाएगा।