{"_id":"5debf6c88ebc3e1bcd75870e","slug":"monish-beat-monu-in-dangal-hardoi-news-knp5307726124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनिस के दांव पर चित्त हुए काशीपुर के मोनू पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनिस के दांव पर चित्त हुए काशीपुर के मोनू पहलवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन (हरदोई)। कस्बे के नारायण बालिका महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय कौमी एकता दंगल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जय प्रकाश रावत ने पहलवानों को अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विश्व विजेता पहलवानों की स्मृति में आयोजित हुए कौमी एकता दंगल में दूसरे दिन शनिवार को मोनिस पहलवान सहारनपुर ने मोनू पहलवान काशीपुर को पराजित किया। दूसरी कुश्ती में बिलग्राम के सर्वेश पहलवान ने गोंडा के गोपी सिंह पहलवान को हराया। हरिशंकर पहलवान अयोध्या और शैतान सिंह राजस्थान के बीच हुआ कुश्ती का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इसके बाद साथ ही दंगल में दूर दराज से आए अन्य पहलवानों की कुश्तियां भी आयोजित हुईं। कार्यक्रम का समापन करते हुए सांसद जय प्रकाश रावत ने जिला केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान शफीक समेत रामकिशोर, गोलू और मनीष को भी सम्मानित किया। आयोजक श्रीकृष्ण पहलवान ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नाजिम खां, शैलेंद्र सिंह, इरफान मंसूरी, पवन मिश्रा, निशीत शुक्ला, शिवेंद्र शुक्ला, सचिन शुक्ला, महादेव कश्यप, बाबू खलीफा, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।