फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Money received for construction of road and drain in Gopamau

Hardoi News: गोपामऊ में मार्ग और नाली निर्माण के लिए मिले रुपये

Fri, 22 Aug 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 22 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Money received for construction of road and drain in Gopamau
हरदोई। नगर पंचायत गोपामऊ में निर्माणाधीन मार्ग और नाली के लिए शासन ने दूसरी किस्त में रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिलने से निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग और नाली काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित और मलिन बस्ती विकास योजना में 17,65,000 रुपये से मार्ग और नाली बनवाए जाने की स्वीकृति दी थी। जिसमें से अब दूसरी किस्त में 4,39,510 रुपये दे दिए हैं। शासन के उप सचिव लालमणि यादव ने दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने का आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गोपामऊ में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित और मलिन बस्ती विकास योजना में मोहल्ला आचरजन में बसंत रस्तोगी की दुकान से हिदायत के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग और नाली बनवाए जाने की स्वीकृति दी थी। पहली किस्त में करीब 13,23,750 रुपये दिए थे। नगर पंचायत ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया था। अब शासन ने दूसरी किस्त में रुपये दिए हैं। मार्ग और नाली पूरी बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और जलभराव की समस्या का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम समय से पूरा कराने के निर्देश
नगर निकाय में काम कराए जाने के लिए शासन से रुपये जारी होने की जानकारी है। नगर पंचायत गोपामऊ में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली बनवाए जाने के लिए दूसरी किस्त में रुपये मिल जाने से काम समय से पूरा होने की उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी से कहा गया है कि काम को समय से गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।-प्रियंका सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed