{"_id":"3440fb8c2527710cbb3a1000a4ce8578","slug":"moha-people-s-heart-of-vrindavan-artists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के कलाकारों ने मोहा लोगों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के कलाकारों ने मोहा लोगों का मन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 27 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
भरखनी की ग्राम पंचायत भांवर केशवपुर में वृंदावन से
विज्ञापन
आई रासलीला कमेटी ने मंगलवार को कुंभकरण-रावण तप, रावण विवाह की लीला का
मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
लीला के शुभारंभ पर प्रधान कृपाशंकर पांडेय ने श्रीराम व सीता के दिव्य स्वरूप की आरती उतारी। लीला के मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि कुंभकरण व रावण घने वन में घोर तप करते हैं। उनकी तपस्या का प्रभाव देवलोक पर पड़ता है, इससे देवराज इंद्र खासे चिंतित होते हैं।
इधर, दोनों की घोर तपस्या से परमपिता ब्रह्मा जी प्रसन्न होते हैं और उनसे वरदान मांगने को कहते हैं। जिस पर दोनों ब्रह्मा जी से मन चाहा वरदान मांगते हैं। उसके बाद आगे की लीला का भी मंचन किया गया। इस मौके पर प्रधान मुरारी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।