फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Modi took the hundreds Notbandi Learn: Dimple

मोदी की नोटबंदी ने ले लीं सैकड़ों जानें : डिंपल

Fri, 10 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 10 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Modi took the hundreds Notbandi Learn: Dimple
शाहाबाद की जनसभा में जनता का अभिवादन स्वीकारतीं सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन और सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल। - फोटो : amarujala

हरदोई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिले में तीन सभाएं की। इसमें उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। कालाधन के नाम पर गरीब परेशान किया जा रहा है। बोलीं स्कैम का सही अर्थ सेव द कंट्री अमित शाह एंड मोदी है। अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डिंपल ने सपा को जिताने की अपील की। 

विज्ञापन


कछौना प्रतिनिधि के अनुसार सांसद डिंपल और सांसद जया बच्चन दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से बेंहदर पहुंचीं। यहां डिंपल ने कहा कि इस बार सपा सरकार बनी तो हर गरीब के घर में स्मार्ट फोन होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पांच साल में 55 लाख लोगों को पेंशन दी है। कहा, आगरा एक्सवेसवे के किनारे मंडियां बनने से किसानों का विकास होगा। जया बच्चन ने कहा अखिलेश यादव प्रदेश में उजाला लाना चाहते हैं, आप लोग साथ देंगे तो वह प्रधानमंत्री भी बन जाएंगे।
विज्ञापन


सभा को जिलाध्यक्ष शराफत ने भी संबोधित किया। यहां से डिंपल का हेलीकॉप्टर पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज मैदान पहुंचा। पिहानी संवाददाता के अनुसार यहां पर डिंपल ने विकास के मुद्दों के साथ कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि क्या अन्य राज्योें में अपराध नहीं होते। हम अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रयासरत हैं। यूपी-100 इसी दिशा में शुरू की गई है। परिवारवादी आरोप पर कहा कि प्रदेश की जनता ही हमारा परिवार है। यहां भी जया बच्चन ने सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी सभा शाहाबाद में हुई। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर डिंपल ने कहा कि कहा प्रदेश सरकार ने 16 लाख लोगों को लैपटॉप दिए। जया बच्चन ने कहा कि जो पार्टी गंगा साफ नहीं करा सकी वह देश को कालेधन से कैसे मुक्त कर सकेगी। शाहाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भी भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि सपा -कांग्रेस गठबंधन सूबे में तो सरकार बनाएगा ही इसका असर 2019 के लोकसभा चुनाव दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed