फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Modi beginning of consciousness from the village boundary

अब मोदी के गांव से होगी चौका चेतना की शुरुआत

Mon, 06 Apr 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Apr 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Modi beginning of consciousness from the village boundary

नेचुरोपैथ डा. राजेश मिश्रा द्वारा चौका चेतना शिविर

विज्ञापन
लगाकर लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में न केवल जानकारी दी जाएगी, बल्कि चौका के महत्व एवं शुद्धता के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह शिविर उनके द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना में सांसदों द्वारा चुने गए गांवों में लगाए जाएंगे।

शिविर की शुरुआत 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बतौर सांसद गोद लिए गए बनारस के गांव जयापुर से होगी। जिसके बाद सोनिया गांधी सहित अन्य सांसदों द्वारा गोद लिए गांवोें में भी शिविर लगाए जाएंगे। पत्रकारों को बताया कि जिस तादाद से बीमारियां बढ़ रहीं और लोगों को काफी कम उम्र से ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा, इसके पीछे सबसे अहम कारण खानपान है।

स्वस्थ रहना है तो खानपान ठीक रखना होगा। खानपान की शुरुआत रसोई से होती है और रसोई का अहम हिस्सा है चौका, इसलिए वे चौका चेतना शिविरों का आयोजन होगा। चौका चेतना में वे लोगों को बताएंगे चौका चार चीजों से बना है जिसमें क्षेत्र, दृव्य, काल, भाव है।

मतलब साफ है कि हमारे रसोई घर का क्षेत्र शुद्ध होने के साथ जहां बैठकर भोजन करते हैं, वो स्थान शुद्ध हो और जो भोजन कर रहे, उसके दृव्य ईमानदारी का हो। भोजन का समय निश्चित हो और भोजन पकाने से लेकर परोसने एवं खाने के प्रति रुचि अच्छी हो।

कहा कि ऐसा करने से विश्वास है कि स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी, क्योंकि जैसा खाओगे अन्न वैसा होगा मन। बताया कि आयोजन के प्रथम चरण में बनारस, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ मंडल के जिलों को लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed