फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Modern technology of dental implants will be helpful for patients: Dr. JB Gogoi

डेंटल इंप्लांट की आधुनिक तकनीक रोगियों के लिए होगी मददगार : डॉ. जेबी गोगोई

Sat, 15 Nov 2025 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Modern technology of dental implants will be helpful for patients: Dr. JB Gogoi
फोटो- 14- डेंटल इंप्लांट पर आयोजित वर्कशॉप में मौजूद दंत चिकित्सक। स्रोत: स्वयं
हरदोई। दंत चिकित्सकों को अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर बनाए रखना बहुत आवश्यक है। ओरल इंप्लांटोलॉजी पर आयोजित वर्कशॉप नई तकनीक को सीखने और कौशल को निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। यह बात मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने शुक्रवार को हुई ओरल इंप्लांटोलॉजी पर हुई वर्कशॉप में कही।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा विभाग में ओरल इंप्लॉटोलॉजी पर एक दिवसीय वर्कशॉप में इम्प्लांट प्लानिंग, सर्जिकल स्टेप्स, इंप्लांट प्रॉस्थेटिक्स, रिस्टोरेटिव एप्रोच और क्लिनिकल केस हैंडलिंग आदि विषयों पर विशेषज्ञों ने उपयोगी ढंग से विचार साझा किए। दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक डॉ. शिवम यादव ने कहा कि दंत चिकित्सकों को ऐसे कोर्स के लिए लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन हरदोई में यह कार्यक्रम पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

अतिथि प्रवक्ता में लखनऊ से डॉ. लव कुमार भाटिया व डॉ. हैदर इकबाल और हरदोई से डॉ. प्राची झा ने अपने विचार व्यक्त किए। विशेषज्ञों ने इंप्लांटोलॅाजी के विभिन्न पहलुओं को उदाहरणों और आधुनिक तकनीकों से समझाया। वर्कशॉप में इंंप्लांट प्रक्रिया का प्रैक्टिकल भी कराया गया। कार्यक्रम संचालन डॉ. राशि शुक्ला व डॉ. स्वप्निका ने किया। डॉ. गरिमा ने अतिथि व वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. रवि दत्त मिश्रा, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. अमित किशोर, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed